आज का राशिफल 22 फरवरी 2025 : कैसा रहेगा आज का शुभ लाभ का संयोग, जानें अपना आज का भविष्यफल

मेष राशि-

माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं।

मेष राशि-

माह का आरंभ बेहतरीन सफलताओं के साथ होगा। कार्य-व्यापार में उन्नति तो होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता दूर होगी। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं।

वृषभ राशि-

माह का आरंभ कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव के साथ होगा। झगड़े और विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी आपस में ही सुलझाएं। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। उतार-चढ़ाव के बावजूद कार्य व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। नए अनुबंधों पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। विदेशी मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि-

संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। जिधर भी चाहेंगे सफलता हासिल कर सकते हैं किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकारी विभागों से प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन आदि करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। शासन-सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमा सकते हैं।

कर्क राशि-

यह माह आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक रहेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहतर रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रण कर लेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक ध्यान दें।

सिंह राशि-

संपूर्ण माह काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। एक ओर जहां कार्य-व्यापार में वृद्धि होगी। वहीं कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी अधिक सावधान रहें। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी किंतु नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि-

माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में भी सफलता मिलेगी नए कार्य व्यापार का आरंभ भी कर सकते हैं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाते रहना अच्छा रहेगा।

तुला राशि-

संपूर्ण माह हर तरह से लाभदायक ही रहेगा विशेष करके कार्य-व्यापार में अच्छी उन्नति होगी। आय के साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक राशि-

माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। नौकरी में भी नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सहयोग मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई तैयारी कर रहे हो तो ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।