मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे: स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे ; कालिदास अकादमी में महानाट्य का अवलोकन भी करेंगे
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन आएंगे। इस दौरान वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसमें सिख समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह अरोरा के घर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करना और बाबा जय गुरुदेव आश्रम जाना भी शामिल है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4:30 बजे वे उज्जैन हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:40 बजे दुर्गा प्लाजा, फ्रीगंज में श्रद्धांजलि अर्पित करने जाएंगे। लगभग शाम 5:45 बजे बाबा जय गुरुदेव आश्रम, मक्सी रोड, उज्जैन जाएंगे।
इसके बाद शाम 6:30 बजे कालिदास अकादमी में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर आधारित महानाट्य का अवलोकन करेंगे। अंत में, शाम 7:10 बजे देवास रोड स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।