सात दिन बाद सोने की तरह चमकेगी इन तीन राशियों की किस्मत!
लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 3 राशियों की चमकेगी किस्मत सोने की तरह,
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ असर पड़ सकता है। 27 फरवरी को मीन राशि में बुध गोचर होगा और इस राशि में पहले शुक्र ग्रह विराजमान होंगे जिससे दोनों ग्रहों की युति बनेगी। ऐसे में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा और वो 3 राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। मां लक्ष्मी की मेहरबान से 3 राशियों को धन लाभ के साथ अन्य फायदे हो सकेंगे। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत 3 राशि कौन सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध और शुक्र की युति फलदायी रहेगी। जीवन में कई बदलाव होंगे जो आपको सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। लंबे समय सेहत सही नहीं है तो चिंता न करें, जल्द आराम मिल सकेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो धनवान बना सकते हैं। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभदायक रहेगा। जातकों के कई काम बन सकेंगे। धनवान बनें रहेंगे, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। विवाह के योग बनेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण योग धनवान बनाने वाला रहेगा। जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों का जल्द विवाह हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा। धन बढ़ोतरी के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस में बढ़ोतरी और कार्य में तरक्की के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे।