एअर इंडिया की फ्लाइट में टूटी सीट पर बैठे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा बताई
केंद्रीय मंत्री ने बताया – क्या यात्रियों की मजबूरी का ऐसे फायदा उठाएंगे
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एअर इंडिया के विमान की टूटी सीट पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने एअरलाइंस की सुविधाओं पर सवाल उठाए हैं। शिवराज भोपाल से दिल्ली जा रहे थे।
एअर इंडिया बोली- असुविधा के लिए हमें खेद
शिवराज के पोस्ट के बाद एअर इंडिया ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। हम विश्वास दिलाते हैं कि हम ऐसे मामलों में भविष्य में सावधानी बरतेंगे। हम आपसे बात करने के अवसर की सराहना करेंगे, कृपया हमें जुड़ने के लिए सुविधाजनक समय बताएं।
फ्लाइट में असुविधाओं से जुड़ी अन्य घटनाएं…
30 अगस्त 2024: एअर इंडिया ने जॉन्टी रोड्स को दी टूटी सीट 6 महीने पहले एअर इंडिया ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज फील्डर जॉन्टी रोड्स को टूटी सीट दी। इतना ही नहीं, उनसे बोर्डिंग से पहले लेटर साइन कराया। साथ ही फ्लाइट लेट होने की वजह से पूर्व क्रिकेटर को मुंबई एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे तक इंतजार भी करना पड़ा। दरअसल, रोड्स मुंबई से दिल्ली जा रहे थे। इसके बाद एअर इंडिया को माफी मांगनी पड़ी।